गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजाल में वीरवार को स्कूल लेक्चरर संघ की सदस्यता अभियान के अंतर्गत स्थानीय पाठशाला के स्टाफ सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर लेक्चरर राजन शर्मा, अनु शर्मा, सीमा सोहाल, रमणीक बंसल, सुरेश ठाकुर, मुकेश कुमार, अंकुर सूद, मनोज कुमार, संदीप कुमार, सुनीता कुमारी, राजन कुमार और मधु बाला उपस्थित रहे। लेक्चरर संघ के प्रांतीय संगठन एवं प्रेस सचिव राजन शर्मा ने बताया कि जिला कार्यकारिणी के महासचिव शशि सैनी व टीम ने गगरेट ब्लाॅक का दौरा किया। लेक्चरर संघ की सदस्यता को लेकर उत्साह देखा गया। इसके अतिरिक्त प्रांतीय प्रेस एवं संगठन सचिव राजन शर्मा ने बताया कि 10 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां में जिला कार्यकारिणी का चुनाव होगा और उसके बाद 18 को प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव होगा। राजन शर्मा ने बताया कि चुनाव सुचारु रूप से करवाने के लिए अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।