फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों ने जानी नैहरियां आईटीआई की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। राजकीय उच्च विद्यालय धर्मशाल महंता के विद्यार्थियों ने वीरवार को नैहरियां स्थित सरकारी आईटीआई में एक्सपोजर विजिट की। विद्यार्थियों ने आईटीआई की कार्यप्रणाली और वर्तमान में चल रहे व्यवसायों के बारे में जानकारी ली। आईटीआई के प्रधानाचार्य प्रवेश शर्मा ने बताया कि आईटीआई में फिटर, एसओटी और ड्रेस मेकिंग व्यवसायों में 85 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यशालाओं में ले जाकर वहां स्थापित मशीनों के बारे में जानकारी दी। अध्यापिका माल्ती ने कहा कि आईटीआई में स्कूल के 25 विद्यार्थियों को अलग-अलग ट्रेड को जानने और वहां की कार्यप्रणाली को देखने का मौका मिला। वहीं, छात्रों ने यहां स्थापित मशीनों के बारे में जानकारी ली। आईटीआई के प्रशिक्षुओं को प्रायोगिक कार्य करते हुए देखने का अनुभव मिला। भ्रमण पर आए छात्र-छात्राओं मोहित कुमार, आर्यन, अर्नव, मन्नत, साक्षी, नव्या, ईशानी व सार्थक ने विजिट में प्राप्त जानकारियों क़ो भविष्य के लिए बहुपयोगी बताया। इस मौके पर आईटीआई के अनुदेशक विवेक कुमार, सुनील दत्त, सुमन कुमारी, आशा रानी, निर्मल कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें