फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंडोगा स्कूल में विद्यार्थियों को जल्द मिलेगा आधुनिक कक्षाओं का लाभ

Mon, 03 Jun 2024 02:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पाठशाला के छह कमरों का निर्माण तेज गति से जारी, वर्तमान में कमरों की कमी से जूझ रहा है पंडोगा स्कूल
विज्ञापन

विद्यार्थियों को वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे पढ़ाया जा रहा

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। कमरों की कमी से जूझ रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोगा के लिए जल्द नई आधुनिक कक्षाएं तैयार हो जाएंगी। स्कूल में नए कमरों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। अनुमान के मुताबिक इसी साल के अंत तक विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस नई कक्षाओं का निर्माण पूरा हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोगा में करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाले छह कमरों के भवन का निर्माण चल रहा है। नए कमरों के निर्माण में सुरक्षा मानकों का पूरा ख्याल रखा गया है। स्कूल की नींव सीमेंट और सरिये के पिल्लर से तैयार की गई है। इसके बाद दो मंजिल के भवन में एक मंजिल तैयार की जा चुकी है। वहीं, दूसरी मंजिल का कार्य चल रहा है। ध्यान रहे कि पंडोगा स्कूल के पुराने कमरों को असुरक्षित घोषित करने के बाद गिरा दिया गया था, जिसके स्थान पर नए कमरों का निर्माण कार्य जारी है। वहीं, स्कूल में पढ़ाए करने वाले विद्यार्थियों को पुराने कमरे गिराने के बाद से काफी परेशानी उठानी पड़ी है। कभी खुले में तो कभी पेड़ के नीचे और कई बार कमरों की वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद बच्चों को पढ़ाया गया। अभी भी यही क्रम जारी है। वोकेशनल कोर्स की कक्षाएं तो ऊना-गगरेट सड़क को पार कर खेल मैदान में बने कमरों में चलाई जा रही हैं। हालांकि स्कूल प्रबंधन को जल्द नए कमरे निर्मित होने से समस्या हल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
पंडोगा स्कूल में नए कमरों के निर्माण से समस्या जल्द खत्म होगी। इसी साल के अंत तक नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा। नए कमरों में विद्यार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। भवन का निर्माण इस प्रकार किया गया है कि आने वाले कई वर्षों तक यह इमारत सुरक्षा मानकों पर खरा उतरेगी।
रजिंद्र कौशल, उपनिदेशक, जिला उच्च शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें