फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्लाेक स्पर्धा परीक्षा में 10 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। संस्कृत भारती की ओर से ग्राम पंचायत अंबेहड़ा स्थित सुंदर नारायण गुरुकुलम अटया में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय श्लोक स्पर्धा परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। इस स्पर्धा में प्रदेश के विभिन्न भागों से 10 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव एवं संकाय अध्यक्ष प्रो. प्रेम कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री गोपाल गोधाम गोशाला के अध्यक्ष एवं पौरोहित्य कर्मकांड के विद्वान रमेश शर्मा शास्त्री ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृत भारती हिमाचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने की। स्पर्धा में नौ विषयों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 7100 रुपये, द्वितीय स्थान 5100 रुपये तथा तृतीय स्थान पर रहने वालों को 3100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रमेश शर्मा शास्त्री ने कहा कि सुंदर नारायण गुरुकुलम के अध्यक्ष भागवत कथावाचक शिव कुमार शास्त्री ने इस क्षेत्र में संस्कृत और शास्त्र की गंगा प्रवाहित कर इसे पुण्यभूमि बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें