फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: छोटी बस में जगह न मिलने से विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी

Mon, 07 Sep 2026 11:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। ऊना-कोहडरा रूट पर सुबह चलने वाली सरकारी बस में क्षमता से अधिक सवारियां होने से ऊना कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष राम आसरा शर्मा और छतेहड़ के समाजसेवी अजय ठाकुर ने इस रूट पर बड़ी बस या इसी समय अतिरिक्त सरकारी बस चलाने की मांग की है।
राम आसरा शर्मा ने कहा कि बस लठियाणी पहुंचते-पहुंचते भर जाती है। छोटी बस होने के कारण थानाकलां व आसपास के विद्यार्थियों को कई बार बस में चढ़ने तक की जगह नहीं मिलती और उन्हें निजी वाहन या टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है।
अजय ठाकुर ने कहा कि यह बस विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण और किफायती साधन है। उन्होंने परिवहन विभाग से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। राम आसरा शर्मा ने विधायक विवेक शर्मा से भी अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें