ऊना। हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में बतौर मुख्यातिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय के उपकुलपति केसी अग्रिहोत्री ने शिरकत की, जबकि हिमोत्कर्ष के प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह, अध्यक्ष समिति ठाकुर यशपाल सिंह, प्राचार्य बीके शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह में महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। कॉलेज प्राचार्य बीके शर्मा ने महाविद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट को सभी के समक्ष रखा। इस दौरान 50 विधवा महिलाओं को दो माह का राशन भी वितरित किया गया।
मुख्यातिथि केसी अग्रिहोत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कारों से नवाजा। मुख्यातिथि केसी अग्रिहोत्री ने कहा कि शिक्षा के मूल मंत्रों को जीवन में ढालना ही वास्तव में शिक्षित समाज की सही परिकल्पना है। इस अवसर पर नरेश सैणी मुख्य सलाहकार हिमोत्कर्ष, सतपाल शर्मा, समाजसेवी सचिन बस्सी, प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश शर्मा, हिमोत्कर्ष के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा शमशेर सिंह, एचआर वशिष्ट, विनोद आनंद, वीएन कश्यप, केएन पांडे, हरीश चंद्र शर्मा, बीएल कौशल, गुरदास राम, अशोक ऐरी, अरुणपाल, शिव शशि कंवर, इंद्रजीत, रविंद्र मेहता, सुनीता, संजू, रंजू, नीलम, प्रेम सागर शर्मा, रविंद्र डोगरा, नरेंद्र जीत, निशांत, राजीव भनोट, सुरेश शर्मा, बालकृष्ण, ओम प्रकाश व कॉलेज स्टाफ व हिमोत्कर्ष परिषद के सदस्य उपस्थित थे।
इन्हें मिला सम्मान
शैक्षणिक गतिविधियों में जमा एक व जमा दो कक्षा से अर्चना, ज्योति सैणी, किरणलता, पल्लवी, नवनीत, रवीना, अंजलि, प्रतिक्षा, आशा देवी, वंदना, शिवानी, जीवन ज्योति, मुमताज बेगम, साक्षी, पूजा देवी, सिम्मी रानी, मनीषा कुमारी, शालू, परिमंद्र कौर, दीक्षा सैणी, सोम्या शर्मा, अल्का चौधरी, बेबी, डोली देवी, संतोष कुमारी, प्रवेश कुमारी, रवीना, आरती, रेनू, हरप्रीत कौर, भारती, मनप्रीत कौर, दीक्षा, सुनीता राणी, सविता कुमारी, अनिल रानी व प्रिया देवी को पुरस्कृत किया गया। वहीं विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में ज्योति देवी, निधि, रितिका, शम्मी देवी, अंजलि, निधि, जैसमीन कौर, निशा धीमान, आंचल सैणी, रवीना कुमारी, किरण बाला, अंजलि देवी, ज्योति सैणी, सोनाली, प्रियंका, प्रिया देवी, साक्षी, रजनी देवी, रिंपी देवी, वंदना, नेहा, वीना, रंजना देवी, पूजा, रजनी, संदेश देवी, नीरज कुमारी, प्रियंका, रंजना देवी, शमा देवी, कविता, तानिया, सविता देवी, अंजलि शर्मा, बलविंद्र कौर, प्रेमलता, रीता, वंदना, ज्योति, रीना, कंचन शर्मा, शिल्पा, हरविंद्र कौर, प्रिया, जसविंद्र, निशा एवं पूजा को पुरस्कृत किया गया।