फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

Thu, 28 Jan 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय चलाली में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें कर्नल भाग सिंह डोगरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता स्कूल की मुख्याध्यापिका कमलेश कुमारी ने की। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने मुख्यातिथि के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर सभी मौजूद अतिथि एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पंजाबी बोलियों पर गिद्दा, भंगड़ा व स्वागत गीत आदि प्रस्तुत किए। इस दौरान समारोह में स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्यातिथि को टॉपी एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान समारोह मेेें मुख्यातिथि ने स्कूल में करवाई गई शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्याथियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को परीक्षा के नजदीक आने पर कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इंसान द्वारा की गई मेहनत का फल उसे अवश्य मिलता है और मेहनत का फल मीठा होता है, इसलिए मार्च की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सभी विद्यार्थी कड़ी मेहनत करें, जिससे परीक्षा में अच्छे अंक मिल सकें। इस अवसर पर चलाली पंचायत के प्रधान सर्वजीत, उपप्रधान ठाकुर जगदीश राम एवं वार्ड पंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें