ऊना। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ऊना में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त ऊना अभिषेक जैन ने शिरकत की, जबकि उनकी धर्मपत्नी डा. आरूषी जैन भी विशेष रूप से उपस्थित थीं। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिसमें देशभक्ति, भंगड़ा, धार्मिक, नशे के विरुद्ध, पर्यावरण के प्रति जागरूकता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, डांस व नाटी सहित अन्य प्रस्तुतियां पेश की गईं।
स्कूल प्रधानाचार्य डीएस मिन्हास ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट को सभी के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त ऊना अभिषेक जैन ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कारों से नवाजा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी कल का भविष्य हैं। कल का भविष्य इन्हीं पर है।
उन्होंने कहा कि आज के समय कंपीटिशन का है और इस कंपीटीशन में हर विद्यार्थी को आगे निकलना है। नौकरियां भी प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पर मिल रही हैं, इसलिए विद्यार्थियों को हर फील्ड में नंबर वन आना होगा। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे पाने में जुट जाना चाहिए। कार्यक्रम में नगर परिषद के अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह बेदी, कमेटी के अध्यक्ष डीडी वशिष्ट, आरसी सेठ, एचआर वशिष्ट, अरुण, पीएस चंदेल, मनोहर लाल, हरी नारायण चिट्टू, प्रवीण पुरी, हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह, देवराज सैणी, प्रधानाचार्य डीएस मिन्हास भी मौजूद थे।
इन्हें मिला सम्मान
पुरस्कार प्राप्त करने वालों में जमा दो कक्षा से राम सिंह, अनुप्रिया, खुशपाल, मोहम्मद जुनैद, रूहानी, साहिल, रूबी अंसारी, अभिषेक, गुरप्रीत, शिखा, जमा एक कक्षा कॉमर्स संकाय से गुंजन, तरुण, आशुतोष, साइंस संकाय से सागर सुरी, सिमरन, दीक्षा शर्मा, कला संकाय से सुशीला, सुनैना, कनिका, दसवीं कक्षा से विशाल कुमार, रोहित सैणी, संदीप कुमार, नौवीं कक्षा से नवजोत, अरशूर, मनप्रीत सिंह आठवीं कक्षा से त्र्यंबक कौशल, तरुणदीप, अमृत, पायल, गगनदीप, अक्षय, आंचल, नैना शर्मा, तमन्ना को पुरस्कृत किया गया। वहीं खेल गतिविधियों में साहिल, जसविंद्र सिंह, साहिल, रूपिंद्र, यशपाल, सचिन, सूरज सिंह व जतिन को सम्मानित किया गया।