फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: छात्रा अंकिता मनकोटिया को चुना क्लब का प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा में हुआ गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान सोसायटी की कार्यकारिणी एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। राजनीति विज्ञान सोसायटी की नवगठित कार्यकारिणी में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा अंकिता मनकोटिया को प्रधान, द्वितीय वर्ष की तनु ठाकुर को उपप्रधान, वैदेही शर्मा को महासचिव, अभिषेक शर्मा को कोषाध्यक्ष, प्रथम वर्ष की दिया शर्मा को सह सचिव तथा अमित शर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसी प्रकार इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की कार्यकारिणी में द्वितीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु शर्मा को अध्यक्ष, तनवी को उपाध्यक्ष, पायल शर्मा को महासचिव, शगुन को सह सचिव तथा वरुण को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सोसायटी और क्लब न केवल छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण से भी जागरूक बनाते हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां छात्रों ने भविष्य में सकारात्मक योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें