फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा में बस अड्डा निर्माण की दिशा में कदम तेज, भूमि चयन प्रक्रिया शुरू

Wed, 01 Apr 2026 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र में लंबे समय से उठ रही बस अड्डा निर्माण की मांग को लेकर अब प्रशासन सक्रिय हो गया है। बस अड्डे के लिए उपयुक्त भूमि के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं।
वर्तमान में बंगाणा में बसों के ठहराव और यात्रियों के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। बसें मुख्य सड़क किनारे रुकती हैं, जिससे यात्रियों, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। खराब मौसम में स्थिति और भी कठिन हो जाती है।
विज्ञापन

बंगाणा कई पंचायतों का केंद्र होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद अब तक बस अड्डे की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है।
प्रशासन भूमि चयन के दौरान यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बसों के संचालन और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रख रहा है। बस अड्डा बनने से न केवल बंगाणा बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी राहत मिलेगी। प्रक्रिया में आई तेजी से स्थानीय लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही क्षेत्र को बस अड्डे की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


कोट
बंगाणा में बस अड्डे के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है और जल्द ही भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
-सुरेश धीमान, डीडीएम एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें