फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पक्का परोह में होगी राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता

Sat, 06 Jul 2024 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 अगस्त को गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल पक्का परोह में होगा। गुरुकुल संस्थान ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश गौतम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। स्कूल प्रबंधन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश भारोत्तोलक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव राज कुमार जम्वाल ने जानकारी दी कि जिला ऊना में इस प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार हो रहा है l इस प्रतियोगिता में यूथ, जूनियर और सीनियर (पुरुष व महिला वर्ग) के सभी भार वर्गों की प्रतियोगिताएं तीन दिन तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले सभी भारोत्तोलक राष्ट्रीय स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर डॉ. पवन पटियाल ने बताया इस प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाली महिला वर्ग की (यूथ, जूनियर और सीनियर) 30 महिला खिलाड़ी, अस्मिता उत्तर भारतीय महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिसका आयोजन सितंबर माह में मोदीनगर में होने जा रहा है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें