फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सरस्वती विद्या मंदिर चिंतपूर्णी में राज्यस्तरीय खेलकूद का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से संचालित सरस्वती विद्या मंदिर चिंतपूर्णी में तीन दिवसीय 35वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत संघचालक अशोक कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 8 जिलों से आए 365 खिलाड़ी, 29 निर्णायक और 33 संरक्षक भाग ले रहे हैं। खेलों में वाॅलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, योगासन और कुश्ती शामिल हैं। मुख्य अतिथि अशोक कुमार ने कहा कि विद्या भारती समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बच्चों को खेलों का महत्व समझाते हुए खेलकूद में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। समारोह के मुख्य वक्ता सुरेश कुमार कपिल, महामंत्री हिमाचल शिक्षा समिति ने बताया कि विद्या भारती अपने विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों से विद्यार्थियों का पंचकोषीय विकास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें