फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट में मिला नर कंकाल, क्षेत्र में सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूल से कुछ ही दूरी पर सुनसान जगह से बरामद हुआ कंकाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। थाना गगरेट के अंतर्गत ग्राम पंचायत रायपुर के मलां दा पिड में रविवार को एक नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह कंकाल सरकारी स्कूल से कुछ ही दूरी पर स्थित सुनसान जगह से बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार पंचायत उपप्रधान नवल राणा रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पंचायत कार्य के सिलसिले में सरकारी स्कूल के पास बने चेक डैम का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक पेड़ के नीचे सड़ी-गली लाश देखी, जो कंकाल में तब्दील हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस चौकी दौलतपुर चौक को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आदर्श कुमार और चौकी प्रभारी एसआई रविपाल पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। चौकी प्रभारी रविपाल ने बताया कि मृतक की पहचान और मौत के कारणों का खुलासा फिलहाल संभव नहीं है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से अफवाहें न फैलाने और जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें