फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंडोगा गांव में होगी प्रदेशस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिसंबर से 12 तक चलेंगे मुकाबले,
विज्ञापन

प्रदेशभर के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
हिमाचल के खिलाड़ियों को ही मिलेगा खेलने का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली क्षेत्र के पंडोगा गांव में प्रदेशस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता नौ जनवरी से शुरू होगी। चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्यभर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन लायंस क्लब पंडोगा की ओर से करवाया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 12 दिसंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को कैश प्राइज और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। आयोजक क्लब से सदस्यों में रामपाल, सुशील कुमार, प्रमोद लाला, रामपाल पाली व सन्नी सहित अन्य ने बताया कि प्रतियोगिता का मकसद हिमाचल प्रदेश में फुटबाल खेल को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में केवल हिमाचल के खिलाड़ियों को ही हिस्सा लेने दिया जाएगा। 16 टीमें हिस्सा लेंगी। 200 के करीब खिलाड़ी पहुंचेंगे। हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को पूरी किट में आना होगा।
विज्ञापन



खिलाड़ियों में रहता है जोश फुटबाल का गढ़ कहे जाने वाले पंडोगा गांव में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का यह 13वां संस्करण है। प्रदेश के खिलाड़ी इस में हिस्सा लेने आते हैं। खिलाड़ियों में इस प्रतियोगिता को लेकर काफी जोश रहता है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए 16 टीमों को ही प्रतिस्पर्धा में मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें