फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पिपलू मेले में सात जून को होगी स्टार नाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारियों को लेकर विधायक विवेक शर्मा ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां(ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने वीरवार को बंगाणा में अहम बैठक आयोजित कर पिपलू मेले की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय प्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ मेले के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मेले की सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, अतिथियों के आगमन और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि तीन दिवसीय पिपलू मेला पांच जून से शुरू होगा। सात जून को स्टार नाइट होगी। उद्घाटन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि होंगे। छह जून को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया और समापन दिवस सात जून को आरएस बाली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसी दिन आयोजित स्टार नाइट में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विशेष रूप से शिरकत करेंगे। मेले की शुरुआत पारंपरिक शोभा यात्रा से होगी। इसके बाद स्थानीय पंचायत की ओर से मुख्य अतिथियों का पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर स्वागत किया जाएगा। हवन, पूजन और झंडा रस्म के साथ मेला औपचारिक रूप से आरंभ होगा। कहा कि पिपलू स्थित नरसिंह नारायण मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना बनाई गई है। इस अवसर पर राम आसरा शर्मा, डॉ. विजय डोगरा, देशराज मोदगिल, देश राज गौतम, सत्या देवी, कार्यकारी एसडीएम अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें