फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे सतगुरु जी मेहरां करो... पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 01 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सुप्रसिद्ध श्रीराधा-कृष्ण मंदिर कोटला कलां के श्रीमद्भागवत कथा व वार्षिक महोत्सव शुरू हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर हरे कृष्णा और राधे-राधे के भजनों से गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय संत बाल महाराज ने पूजा-अर्चना से की।
विज्ञापन


संत बाबा बाल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद भविष्य की प्रार्थना की। बाल जी महाराज ने पहले दिन गुरु-शिष्य के रिश्ते की महिमा का बखान किया।

वहीं महोत्सव के पहले दिन राधा-कृष्ण मंदिर में पहुंचीं साध्वी पूर्णिमा ने भी एक के बाद एक भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।

साध्वी पूर्णिमा ने मेरे सतगुरु जी मेहरां करो... भजन से कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने में मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


श्री कृष्ण के भजनों में खोई साध्वी पूर्णिमा भजन संकीर्तन के दौरान भाव विभोर हो गईं। उन्होंने मैनूं पार करन दी हामी भर लै, कदे लोड़ नी पैंदी दूर-दूर भटकन दी, हरे कृष्णा हरे रामा सहित अन्य भजन गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें