पालकवाह के तहत ललड़ी स्कूल के विजेता छात्र ब छात्राएं स्टाफ के साथ
- फोटो : Una
टाहलीवाल (ऊना)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला दुलैहड़ में हुई खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पालकवाह जोन ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। पालकवाह जोन के ललड़ी स्कूल के छात्र और छात्राओं ने खो-खो में लगातार 20वीं बार खिताब जीता।
इसके अलावा छात्राओं ने मार्चपास्ट, समूहगान, सौ मीटर की दौड़, बैडमिंटन, गोला फेंक, एकल गायन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पालकवाह जोन प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्र वर्ग में बैडमिंटन, भाषण प्रतियोगिता, दो सौ मीटर व 1500 मीटर की दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत राणा और पालकवाह जोन के इंचार्ज जयपाल ने विजेता विद्यार्थियों को 5100-5100 रुपये प्रोत्साहन राशि दी। विजेता विद्यार्थियों ने जीत का श्रेय अध्यापकों सर्वजीत राणा, जयपाल, नरेश कुमार, हर्ष चब्बा, अवतार राणा, प्रदीप कुमार, शाम लाल, कर्मजीत, रंजना ठाकुर, शारदा देवी, कविता राणा, राजवीर कौर, लता कुमारी को देते हुए आभार जताया।