फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता स्कूल न्यू बिना वरिष्ठता लाभ लिए ही सेवानिवृत्त हो रहे : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। शिक्षा विभाग में वर्षों से वरिष्ठता सूची न बनने से प्रवक्ता स्कूल न्यू बिना वरिष्ठता लाभ लिए ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिससे शिक्षकों में गहरा रोष है। प्रवक्ता स्कूल न्यू संघ के जिला प्रधान सुनीत सिंह राणा, महासचिव रविन्द्र गुलेरिया और कोषाध्यक्ष ओम पाराशर ने बताया कि 2018 के बाद से पदोन्नति और डायरेक्ट भर्ती दोनों वर्गों की वरिष्ठता सूची तैयार नहीं की गई। इसके चलते कई अध्यापक पूरी सेवा के बाद भी अपनी वास्तविक वरिष्ठता का लाभ नहीं ले पाए। संघ ने विभाग से वरिष्ठता सूची जल्द अपडेट करने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी शिक्षक के साथ अन्याय न हो। इस अवसर पर अश्विनी धीमान, अजय कुमार, नरेंद्र नाथ, बलविंदर सिंह, संजीव कुमार, विमल कुमार, ओपी शर्मा, चंचल कुमार व रमणीक सिंह बंसल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें