फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्राथमिक अध्यापकों के आंदोलन का प्रवक्ता संघ ने किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला ऊना के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, महासचिव शशि सैनी अन्य पदाधिकारियों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के आंदोलन का समर्थन किया। कहा कि जो अध्यापक संघर्षरत हैं और विभाग की ओर से उनका निलंबन किया, उसकी निंदा करते हैं। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इसमें लोकतांत्रिक तरीके से हर किसी को अपनी आवाज रखने का प्रावधान है। चाहे वह कर्मचारी हो जा आम जनता। कर्मचारी आज से पहले भी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते रहे हैं लेकिन इस प्रकार से संघर्ष को कुचलना और कर्मचारियों का निलंबन करना अशोभनीय है। संघ विभाग और सरकार से यह मांग करता है कि कर्मचारियों की मांगों पर विचार किया जाए और कर्मचारी साथियों का निलंबन जल्द से जल्द रद्द किया जाए। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री सुक्खू से आग्रह किया कि वह कर्मचारियों के मुद्दों पर स्वयं संज्ञान लें और उनकी उचित मांगों को मान कर कर्मचारी हितैषी होने का वादा पूरा करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें