फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रवक्ता गणेश लठ्ठ ने एनसीसी अधिकारी का प्रशिक्षण किया पूरा

Fri, 07 Aug 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब के राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता गणेश लठ्ठ ने एनसीसी अधिकारी का दो माह का प्री-कमीशन प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। उनके विद्यालय लौटने पर प्रधानाचार्य विनोद बनियाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि उनके शिक्षक ने यह कठिन प्रशिक्षण पूरा कर संस्थान और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव-नियुक्त एनसीसी अधिकारी के नेतृत्व में विद्यालय की एनसीसी इकाई नए आयाम स्थापित करेगी और विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रसेवा का भाव और सुदृढ़ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें