फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चुरुड़ू-लोहारली पुल बना राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र

Fri, 07 Aug 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
गगरेट: चरूरू- लोहारली पुल पर पूर्व विधायक राजेश ठाकुर व भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस टीम।
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। चुरुड़ू-लोहारली पुल वीरवार को राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुल निर्माण में पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजेश ठाकुर के योगदान को लेकर उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। राजेश ठाकुर अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुल की ओर रवाना हुए लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें पुल तक जाने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

लोहारली की ओर से पुल पर पहुंचते ही गगरेट पुलिस ने राजेश ठाकुर और उनके समर्थकों को रोक दिया। वहीं, चुरुड़ू की ओर अंब पुलिस ने पुल पर वाहन खड़े कर आवाजाही बंद कर दी। संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पुल के दोनों सिरों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया और किसी भी व्यक्ति को पुल पर जाने की अनुमति नहीं दी।
इस दौरान राजेश ठाकुर के समर्थकों और पुलिस के बीच काफी देर तक बहस होती रही। समर्थक अपने नेता के साथ पुल पर जाने की मांग पर अड़े रहे और आगे बढ़ने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन

पुल तक पहुंचने की अनुमति नहीं मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोहारली पुल से कुछ दूरी पहले सड़क पर ही सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राजेश ठाकुर को शॉल ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। राजेश ठाकुर ने भी पुल निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले राशपाल पठानिया, सतपाल पठानिया, मनोहर पठानिया, भीम सिंह पठानिया तथा स्वर्गीय मुल्तान सिंह पठानिया के परिजनों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें