फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वन काटुओं पर कार्रवाई के लिए विशेष दस्ता कर रहा गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी जिलों के अधिकारियों के साथ रात के अंधेरे में दे रहे दबिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर खैरों के अवैध कटान के मामले सामने आ रहे हैं। इस पर कार्रवाई के लिए वन मंडलाधिकारी ऊना सुशील राणा फॉरेस्ट के विशेष दस्ते के साथ बंगाणा, रायपुर और भरवाईं में रात के अंधेरे में गश्त कर रहे हैं। बीती रात वन मंडलाधिकारी सुशील राणा विशेष दस्ते के साथ सोलह सिंघी धार और रामगढ़ धार में गश्त के दौरान देखे गए हैं। सुशील राणा के विशेष दस्ते में बाहरी जिलों के अधिकारी मौजूद हैं। हर गाड़ी की चेकिंग कर देखा जा रहा है कि कहीं हमारे वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कोई गलत काम तो नहीं कर रहे हैं। सुशील राणा उपमंडल बंगाणा के कुछ गांवों में जनता से फोन के माध्यम से संपर्क करके अवैध कटान की सूचनाएं ले रहे हैं। कई बार रात के अंधेरे में गश्त के दौरान गांव के लोगों से भी मिल रहे हैं।
इस बार मलकीयत भूमि के खैर कटान करने वाले ठेकेदार भी अवैध कटान नहीं कर पाएंगे। किसानों की मलकीयत भूमि के साथ लगती सरकारी भूमि के खैर पर फॉरेस्ट विभाग की पीली पट्टी लग चुकी है। उस पर नंबर भी डाले गए हैं। जो भी ठेकेदार सरकारी भूमि से अवैध कटान करेगा, वह खुद भी पकड़ा जाएगा।सरकारी जंगलों में खुद डीएफओ ऊना सुशील राणा ने मार्किंग करवाकर वीडियोग्राफी भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग मुस्तैद, नहीं होने देंगे अवैध कटान : सुशील राणा


वन मंडलाधिकारी सुशील राणा ने कहा कि अवैध कटान को रोकने और वन काटुओं पर अंकुश लगाने के लिए विभाग मुस्तैद है। किसी भी सूरत में अवैध कटान नहीं होने देंगे। अगर किसी ठेकेदार ने अवैध कटान को अंजाम दिया तो उस पर कानूनी कार्रवाई निश्चित है। मलकीयत भूमि से खैर के कटान पर हर ठेकेदार के डिपो की रूटीन चेकिंग होगी। अगर कोई ठेकेदार अवैध कटान में संलिप्त पाया गया तो उसका लाइसेंस रद्द और डिपो सील करके प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें