फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वास्थ्य केंद्रों में हर वीरवार को महिलाओं के लिए विशेष ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंग्स परियोजना के तहत लगेगी ओपीडी, गर्भवती व प्रसूता महिलाओं की होगी जांच
विज्ञापन


विभाग ने सभी खंड अधिकारियों को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में संचालित विंग्स प्रोजेक्ट के तहत अब सभी नागरिक अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर वीरवार को गर्भवती व प्रसूता महिलाओं के लिए विशेष ओपीडी का संचालन किया जाएगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस विशेष ओपीडी के दौरान चिकित्सकों द्वारा गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा, साथ ही शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी। ओपीडी में महिलाओं की आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऊना जिले में विंग्स योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है, जिसके तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इस कड़ी में अब प्रत्येक वीरवार को जिले के नागरिक अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में महिलाओं के लिए विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी, जहां विभिन्न प्रकार की जांच एवं टेस्ट निशुल्क किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर प्रसूता महिलाओं के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन करता रहा है। अब गर्भवती महिलाओं के लिए भी विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही जो महिलाएं गर्भधारण की इच्छुक हैं, उन्हें भी निशुल्क आवश्यक जांच एवं परामर्श की सुविधा दी जाएगी।
इसके अलावा महिलाओं को शिशु देखभाल एवं शिशु टीकाकरण को लेकर भी जागरूक किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित किया जा सके। इस योजना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और शीघ्र ही इसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
विंग्स योजना के तहत जिलेभर में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही हैं। इसी कड़ी में अब हर वीरवार को नागरिक अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में महिलाओं के लिए विशेष ओपीडी का संचालन किया जाएगा। -डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें