फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए विशेष बैठकें 23 से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट (ऊना)। ग्रामीण संसद के चयन से पहले मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए 23 और 25 सितंबर को विकास खंड गगरेट की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन ग्राम सभाओं के सफल आयोजन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जो ग्राम सभा की कार्यवाही का लेखा-जोखा तैयार करेंगे। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली ने बताया कि ग्राम पंचायतों के चुनाव से पहले मतदाता सूचियों का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि सभी स्थायी निवासी यह जान सकें कि उनकी वोटिंग सूची में नाम शामिल है या नहीं। यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं होगा, तो उसे बाद में चलाए जाने वाले कार्यक्रम के माध्यम से सूची में शामिल कराया जा सकेगा।उन्होंने यह भी बताया कि विकास खंड गगरेट की सभी 40 पंचायतों में 23 और 25 सितंबर को सुबह 11 बजे विशेष ग्राम सभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें