फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रोटरी क्लब के विशेष अतिथियों को हिमाचली टोपी से सम्मानित किया

विज्ञापन
ऊना में रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर द्वारा आयोजित कार्यशाला में मौजूद 118 क्लबों के प्रधान एवं सचिव व - फोटो : परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के 118 क्लबों के प्रधानों और सचिरों के लिए ऊना में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर की ओर से किया गया। क्लब के प्रधान राकेश कैलाश, कार्यशाला के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा एवं सचिव अजय शर्मा ने संयुक्त बयान में बताया कि ऊना ग्रेटर को इस आयोजन के लिए जिला गवर्नर 2025-26, रोहित ओबेरॉय की ओर से चुना जाना क्लब के लिए विशेष सम्मान का विषय रहा। इस आयोजन का उद्देश्य रोटरी के आगामी वर्ष के प्रधानों एवं सचिवों को रोटरी के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत रोटरी के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए प्रेरित एवं सक्षम करना था। सेमिनार के आरंभ में क्लब प्रधान राकेश ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का क्लब की ओर से स्वागत किया। इस सेमिनार में अजमेर से आई विशेष अतिथि निशा शेखावत ने प्रबंधन के विषय पर विस्तृत जानकारी दी और आपसी संवाद के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रेरित किया। क्लब की ओर से विशेष अतिथियों को हिमाचली टोपी, मफलर, शाल एवं गिफ्ट पैक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें