सतलुज नदी में महाराज के पिंडदान करके वापस आते हुए उनके परम शिक्षा हेमानंद जी वह अन्य सेवादार।स्
हेमानंद महाराज अस्थियों को लेकर गंगा के लिए आज होंगे रवाना
आश्रम में अपने गुरु को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। आश्रम डेरा बाबा रुद्रानंद के अधिष्ठाता सुग्रीवानंद महाराज का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। शारीरिक रूप से हमें छोड़ कर प्रभु चरणों में विलीन हो गए हैं। मंगलवार को दूरदराज गांवों के लोग भी अपने गुरु को श्रद्धांजलि देने और अंतिम प्रणाम करके वापस जाते रहे। आश्रम में मंगलवार को 250 के करीब श्रद्धालु नजर आए। अंतिम संस्कार स्थल पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। 5 फरवरी 2025 बुधवार को सुबह 10:00 बजे महाराज जी की अस्थियां चुनी जाएंगी। उसके बाद अस्तियों को आश्रम में रखा जाएगा तथा 12:00 बजे हेमानंद महाराज जो अब आश्रम के उत्तराधिकारी है, अस्थियों को लेकर गंगा जी के लिए रवाना होंगे। आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार 100 गाड़ियां श्रद्धालुओं की भरकर जाएंगी। 1000 लोगों के जाने की संभावना है। मंगलवार को महाराज के परम शिष्य हेमानंद महाराज ने ब्रह्मोती पर जाकर सतलुज में महाराज ने पिंडदान किया। किसी भी वीआईपी के आने की खबर नहीं है।