फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिशु देखभाल जागरूकता अभियान के तहत लगेंगे विशेष शिविर

Fri, 23 Oct 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में शिशु देखभाल को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिलेभर में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने इस संबंध में सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। अभियान के माध्यम से अभिभावकों को शिशुओं की उचित देखभाल, स्वास्थ्य सुरक्षा और समय पर जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले भर में चल रही आंगनबाड़ी केंद्रों में जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य को लेकर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसे लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वर्तमान में जिले में 1367 के करीब आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हो रहा है। ऐसे में इन केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। इसके अलावा अगर कोई बच्चा किसी रोग से ग्रस्त पाया जाता है तो उसे नजदीक के अस्पताल के रेफर भी किया जाएगा ताकि समय पर ही उपचार मिल सके। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों की भी मदद ली जाएगी। इनके माध्यम से अभिभावकों और परिवारों को शिशु देखभाल से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएंगी। विशेष शिविरों के आयोजन को लेकर स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन





आंगनबाड़ी केंद्रों में जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें