ऊना। महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा की ओर से बुधवार सायं पौधरोपण अभियान को आगे बढ़ाते हुए बस स्टैंड ऊना के परिसर में पौधे बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बतौर मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। महासभा के अध्यक्ष अमित कुमार की ओर से मुख्यातिथि को शॉल और पौधा देकर सम्मानित किया। अमित कुमार ने बताया की महासभा की ओर से जिलेभर में करीब 2500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि राहगीरों को पौधे बांटे गए हैं। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के युवा समन्वयक प्रदीप कुमार, महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष इशांत तुग्गा, आरटीआई विंग के चेयरमैन बलराम महें, सरदार चंचल सिंह, अंकु, मनी, कर्ण, प्रीत, अच्छर सिंह खालासा, अर्जुन, भाग सिंह, आकाश, दीपक सहित गण्यमान्य मौजूद रहे। संवाद