फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पार्षद राजीव कंवर ने दौलतपुर नगर पंचायत से दिया इस्तीफा

Fri, 28 Jun 2024 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
दौलतपुर चौक के पार्षद राजीव कंवर
विज्ञापन
वार्ड में कार्यों की अनदेखी के लगाए आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। प्रदेश में सियासी घमासान के बाद अब नगर पंचायत दौलतपुर चौक में भी सियासी घमासान शुरू हो गया है। यहां एक पार्षद ने अपने वार्ड की अनदेखी होने के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर तीन से पार्षद राजीव कंवर ने वीरवार को अपना इस्तीफा नगर पंचायत सचिव को सौंप दिया। बता दें कि नगर पंचायत दौलतपुर चौक को दो भागों में बंटा हुआ है। इसमें तीन वार्ड शहरी क्षेत्र में आते हैं और चार वार्ड ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं। लगभग आठ वर्ष पूर्व भी नगर पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र में भी विकास न होने और अत्यधिक टैक्स होने के चलते चुनाव का बहिष्कार किया जा चुका है। अब फिर एक पार्षद का वार्ड के विकास कार्यों की अनदेखी से खिन्न होकर इस्तीफा देना नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सूत्रों की मानें तो इस्तीफों की संख्या और भी बढ़ सकती है। कुछ और पार्षद भी अपनी अनदेखी की बात कर रहे हैं। वहीं, पार्षद राजीव कंवर ने कहा कि उनके वार्ड के कामों को तरजीह नहीं दी जा रही है। हमेशा बजट का रोना रोया जा रहा है, जबकि अपनी मनमर्जी से अन्य वार्डों में बजट उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि कुछ अधिकारी भी कामों को लेकर गंभीर नहीं हैं। बिना किसी कारण कामों को लटका रहे हैं, जो अब सहन नहीं किया जा सकता। इसके चलते उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है। उन्होंने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आने वाले समय में और खुलासे किए जाएंगे।

मामला ध्यान में आया है, जो भी उचित कानूनी कार्रवाई होगी, की जाएगी।
-हर्ष गुप्ता, सचिव, नगर पंचायत, दौलतपुर चौक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें