फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तलमेहड़ा में दंगल के विजेता बने सिरसा के सोनू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। जिले के ऐतिहासिक धौमेश्वर मंदिर परिसर में विशाल दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दूर से आए पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। फाइनल मुकाबले में सिरसा के सोनू विजेता और फिरोजपुर के कैलशियम उपविजेता रहे। विजेता को 31,000 व उपविजेता को 21,000 रुपये तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुदर्शन सिंह बबलू व विशेष अतिथि अजय ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने धौमेश्वर महादेव के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और मंदिर ट्रस्ट के विकास कार्यों की सराहना की। ट्रस्ट चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया और कहा कि भक्तों की सुविधा के लिए निरंतर कार्य जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें