फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर्ज की मांगों को पूरा करे सरकार : लेखराज शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर्स संघ खंड अंब की बैठक कलरूही स्थित एक होटल में संपन्न हुई। बैठक में लगभग 50 सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर संघ के प्रधान एवं सेवानिवृत अधिशाषी अभियंता लेखराज शर्मा तथा सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता सुशील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पेंशनरों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कहा कि वर्ष 2016 से एरियर, ग्रेच्युटी, रिवाइज्ड पे स्केल और छुट्टियों आदि का बकाया लंबित है। लेकिन सरकार और विद्युत प्रबंधन इस पर लगातार अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी सरकार ब प्रबंधन बोर्ड को इन मांगों से कई बार अवगत करवाया जा चुका है । लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया। बैठक में सर्वसम्मति से सभी पेंशनरों ने सरकार और विद्युत प्रबंधन से बकाया भुगतान शीघ्र जारी करने की मांग उठाई गई। इस मौके पर संघ के सचिव अशोक कुमार, उपाध्यक्ष शाम सुंदर, राजिंद्र भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सुशील शर्मा, राजेश शर्मा , कृष्ण पाल पराशर आदि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। -संपादित करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें