राजकीय अध्यापक संघ ऊना का प्रतिनिधिमंडल प्रारंभिक शिक्षा के अतिरिक्त उपनिदेशक सोम लाल धीमान
ऊना। जिला ऊना के वरिष्ठ प्रधानाचार्य सोम लाल धीमान ने शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला ऊना का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला ऊना के प्रधान डॉ. किशोरी लाल शर्मा, महासचिव राजन शर्मा, वित्त सचिव अशोक कुमार, राज्य पैटर्न मनोहर लाल शर्मा, जिला राकेश अरोड़ा, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर, मनीष पटियाल, विक्रम सैनी एवं अन्य पदाधिकारियों ने पर एक शिष्ठाचार भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके साथ विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के हित में कार्य करने का आग्रह किया कि इस कार्य में हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला ऊना इकाई हर संभव सहयोग देने के लिये हमेशा तैयार रहेगी। इस मौके पर डीपी यूनियन के प्रधान जगजीत सिंह, वरिष्ठ प्रारंभिक शिक्षक एवं पीटीएफ के पदाधिकारी शुभाष सैनी, विनोद कुमार, राजिंदर, यश, सजीव एवं प्रारंभिक और उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा।