फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट में डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट

Tue, 08 Apr 2025 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

प्लांट के निर्माण के लिए होशियारपुर सड़क मार्ग पर भूमि चिह्नित, कार्य जल्द होगा आरंभ
दायरे में आएंगे 28 पेड़, प्लांट निर्माण से गगरेट की कचरा निस्तारण प्रणाली को होगी मजबूती

राजेश पाराशर
घनारी (ऊना)। गगरेट क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। नगर पंचायत गगरेट की ओर से क्षेत्र में ठोस कचरा निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की जाएगी, जो कि 15वें वित्त आयोग की टाइड ग्रांट के तहत निर्मित होगा।
नगर पंचायत गगरेट की सचिव सुषमा रानी ने बताया कि प्लांट के निर्माण के लिए होशियारपुर सड़क मार्ग पर उपयुक्त भूमि चिह्नित कर ली गई है। यह स्थान नगर की सीमा के साथ आता है और इस परियोजना के लिए सभी प्राथमिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। प्लांट निर्माण से गगरेट की कचरा निस्तारण प्रणाली को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में सफाई के स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने बताया कि चिह्नित भूमि पर 28 पेड़ मौजूद हैं, जिनकी कटाई के लिए वन विभाग से आवश्यक अनुमति प्राप्त हो चुकी है। हालांकि पेड़ों की कटाई का संपूर्ण कार्य वन निगम की ओर से किया जाना है। जैसे ही वन निगम पेड़ों को काटकर नगर पंचायत को भूमि क्लियरेंस देगा, निर्माण कार्य को तुरंत प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस परियोजना से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं। इसके साथ ही गगरेट को एक स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल और व्यवस्थित नगर के रूप में विकसित करने में यह प्लांट एक अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने नगर पंचायत के इस निर्णय की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि यह परियोजना क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने में मददगार सिद्ध होगी।नगर पंचायत का यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि गगरेट जैसे छोटे कस्बों में भी स्मार्ट व्यवस्थाओं की स्थापना की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण भी बन सकता है।
विज्ञापन

बाक्स

पेड़ों को कटवाने की अनुमति डीएफओ ऊना ने प्रदान कर दी है और पेड़ों की मार्किंग कर फाइल महाप्रबंधक वन विकास निगम हमीरपुर की स्वीकृति के लिए भेज दी है, जैसे ही वहां से फाइल मार्क होकर आएगी, जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पेड़ कटवा दिए जाएंगे।

- गुलवंत सिंह सहायक प्रबंधक वन विकास निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें