फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से जवान की मौत

विज्ञापन
फाईल चित्र सीआरपीएफ जवान  राम स्वरूप कटारिया।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। जिले के नंगड़ा के सीआरपीएफ जवान राम स्वरूप कटारिया का बुधवार को ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वीरवार को उन्हें सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव नंगड़ा में अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार राम स्वरूप कटारिया लगभग दो दशकों से सेना में सेवाएं दे रहे थे। एक सप्ताह पहले छुट्टी लेकर वह अपने घर आए थे और रैंक पदोन्नति की ट्रेनिंग के लिए ग्वालियर लौटे थे। बुधवार को अचानक उनकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की मौत की खबर से मां, पत्नी और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। वीरवार सुबह शव को पैतृक गांव लाया गया और अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें