फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डोहक स्कूल में सौर परियोजना अगलौर ने करवाई नृत्य प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की दस मेगावाट सौर परियोजना अगलौर की ओर से राजकीय माध्यमिक पाठशाला डोहक में मंगलवार को डांस प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 26 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पारंपरिक हिमाचली नाटी तथा लोकप्रिय हरियाणवी डांस गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है तथा उनमें सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि बढ़ती है। उल्लेखनीय है कि सौर परियोजना अगलौर की ओर से इससे पूर्व भी विभिन्न विद्यालयों में इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। परियोजना के प्रशासक देवराज सोंखला ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कार्यक्रम में सौर परियोजना के प्रबंधक ओम प्रकाश डोगरा, राकेश कुमार तथा एसडीओ सिविल विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, विद्यालय की ओर से कार्यवाहक मुख्याध्यापक राकेश कुमार और शिक्षिका कुमारी अमिता भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें