फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अभयपुर से पकड़े सोलर पैनल और सोलर लाइट्स

Fri, 12 Apr 2024 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है। नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को उपमंडल गगरेट के तहत एक व्यक्ति ने सामग्री वितरण को लेकर शिकायत की। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए गगरेट पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभयपुर गांव के एक घर में दबिश दी। पुलिस ने दबिश के दौरान घर से 52 सौलर पैनल, 52 सौलर लाइट्स और 81 जीआई पोल बरामद किए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरामद की गई सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी है। यह जानकारी एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने दी। उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायत में चुनावों को प्रभावित करने करने की आशंका थी। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें