फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: समाजसेवी रछपाल राणा ने सम्मानित किए 82 मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- शिक्षा वह दीपक है जो जीवन की हर राह को कर सकता है रोशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। शिव हनुमान साईं मंदिर परिसर अरलू में स्थानीय निवासी और ट्रस्ट के चेयरमैन रछपाल सिंह राणा और उनकी पत्नी बिमल राणा ने क्षेत्र के 82 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर हटली, जसाणा, अरलू, साईं सहित अन्य स्कूलों के मेधावी छात्रों को बुलाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि कुटलैहड़ विरासत के राजा स्व. महिंद्र पाल के पौत्र व समाजसेवी शिवेंद्र पाल सिंह रहे, जिन्होंने सभी मेधावियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह मंच केवल पुरस्कार वितरण का अवसर नहीं है, बल्कि यह छात्रों के सपनों को नई उड़ान देने का एक प्रेरणादायी मंच है। क्षेत्र की बेटी मानसी राणा और डॉ. प्रियंका भारद्वाज सहित कई विद्यार्थियों ने इस भावना को जीवंत किया। तलमेहड़ा की नेशनल खिलाड़ी मानसी राणा को समारोह में बेस्ट मेधावी का सम्मान प्रदान किया गया। उनके साथ आरती, कर्ण, किशन, रीता, रिया, कमलेश, राधा, ज्योति कामनी, जिया, सरोज, रागिनी, राजेश, रवि कमल, सिमरन, रियान, रियांश, दिव्या, आरुषी, स्वाति, नक्षत्र, रूद्राक्ष, राधेश्याम, मंगल, सारांश, अनीश सहित अन्य मेधावियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। रछपाल सिंह राणा ने अपने जीवन संघर्ष की कहानी साझा करते हुए कहा कि 1982 में जब मैंने 10वीं कक्षा पास कर स्कूल छोड़ा था, तब मैंने प्रण लिया था कि अगर जीवन में कुछ बन पाया तो अपने स्कूल और क्षेत्र की जनता के लिए कुछ न कुछ अवश्य करूंगा। शिक्षा वह दीपक है जो जीवन की हर राह को रोशन कर सकती है। हम उसी दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर वशिष्ठ अतिथि के रूप में एडवोकेट साहिल सिंह राठौर, अरलू पंचायत प्रधान महिंद्र सिंह राणा, पूर्व प्रधान और बीडीसी सदस्य सरोज राणा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी समारोह में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें