फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: समाजसेवी संस्था ने जरूरतमंदों को बांटा केक

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। फरीदाबाद की समाजसेवी संस्था सतयुग दर्शन ट्रस्ट की ओर से एक जुलाई से 31 जुलाई तक बसुंधरा दिवस मनाया जा रहा है। ट्रस्ट की पंचकूला इकाई से जुड़े लोग शनिवार को नंगल के जिंदा जीव बेसहारा चेरिटेबल सोसायटी पहुंचे। उन्होंने सोसायटी में रहने वाले अपंग और बेसहारा लोगों के साथ मिल कर केक काटा और वहां रहने वाले लोगों में केक, फ्रूट, मिठाई वितरित की। इस मौके पर जिंदा जीव बेसहारा चेरिटेबल सोसायटी के संचालक अशोक सचदेवा व उनकी पत्नी पिंक्की सचदेवा ने सोसायटी में पहुंचे सतयुग दर्शन ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप जैसे दानी लोगों के सहयोग से ही यह सोसायटी चल रही है। इस सोसायटी में फिलहाल 120 से अधिक अपंग, बीमार और बेसहारा लोग रहते हैं। उधर, सतयुग दर्शन ट्रस्ट के विमल राय ने कहा कि उनकी संस्था का मुख्य दफ्तर फरीदाबाद में है। उनके संगठन का आदेश है कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक गरीब, बेसहारा व अपंग लोगों की सेवा करना है। उन्हीं के आदेशों के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें