फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बरसात में बढ़े वायरल बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बरसात के मौसम में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना 100 से 120 मरीज औसतन वायरल से पीड़ित पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने लोगों से बरसात के दिनों में खानपान का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है। इस दौरान बुखार, उल्टी, दस्त सहित अन्य परेशानियों को लेकर मरीज अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में हर वर्ग व उम्र के लोग शामिल हैं। क्षेत्रीय अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में तैनात डॉक्टर राहुल कौंडल ने बताया कि बरसात के दिनों में वायरल के मरीजों की संख्या ओपीडी में बढ़ी है। ऐसे में लोगों को खान-पान का विशेष ध्यान रखने तथा सादा और स्वच्छ भोजन करने की अपील की जा रही है। इसके अलावा लोगों से साफ पानी प्रयोग करने को लेकर भी निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में जल जनित रोग बढ़ने का खतरा सबसे अधिक रहता है। ऐसे में पीने के लिए साफ पानी का प्रयोग करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें