टाहलीवाल(ऊना)। नगर पंचायत टाहलीवाल के मुख्य बाजार में पुलिस ने ग्राहकों को सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन करवाने के लिए दुकानदारों के लिए एक अभियान चलाया। जिसमें मुख्य बाजार के 31 दुकानदारों को ग्राहकों द्वारा खरीददारी के समय सामाजिक दूरी रखने का पालन करने के लिए नोटिस दिए व उन्हें विस्तृत रूप से जागरूक किया। जिन दुकानों के लिए दूरी रखने के लिए गोले नहीं बनवाए थे, उन दुकानदारों को तुरंत सामाजिक दूरी रखने के लिए गोले बनवाए। टाहलीवाल पुलिस चौकी के तहत हेडकांस्टेबल सुमित शर्मा की अगुवाई में पुलिस कर्मचारियों ने मुख्य बाजार में, करियाना, दूध, दही, सब्जी व मेडिकल की दुकानों पर जा कर महामारी की सकंट की इस घड़ी में कर्फ्यू की ढील के दौरान ग्राहकों के खरीदारी करते समय सोशल डिस्टेंसिग बनाए रखने की अपील की। साथ ही एक मीटर की दूरी पर बनाए गए गोलों के अनुसार दूरी रख कर अपने दायित्व का पालन करें। टाहलीवाल पुलिस चौकी से प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दुकानदारों का ग्राहकों की खरीदारी सामाजिक दूरी का पालन करवाना उनका दायित्व है। अगर कोई दुकानदार ऐसी कोई अवहेलना करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।