ऊना। वित्त वर्ष 2026-27 के दूसरे चरण के सोशल ऑडिट का कैलेंडर जारी हो गया है। डीसी ऊना जतिन लाल ने यह कैलेंडर जारी किया है। जिला प्रशासन ने पंचायतों में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
इसके तहत ऊना जिले की 13 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट प्रक्रिया शुरू हो रही है। विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत सिद्ध चलेट और भगडा में 27 नवंबर तक सोशल ऑडिट होगा। इनकी ग्राम सभा का आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा। विकास खंड बंगाणा की ग्राम पंचायत धतोल और बैरियां का सोशल ऑडिट 26 नवंबर तक चलेगा। इसकी ग्राम सभा 27 नवंबर को आयोजित होगी। विकास खंड गगरेट की ग्राम पंचायत ब्रह्मपुर और अभयपुर में भी 27 नवंबर तक सोशल ऑडिट होगा। इनकी ग्राम सभा 28 नवंबर को होगी। विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत बालीवाल, बैणीखड्ड और कर्मपुर में 28 नवंबर तक सोशल ऑडिट करवाया जाएगा। इनकी ग्राम सभा 30 नवंबर को होगी। विकास खंड ऊना की चार पंचायतों झुडूवाल, भडोलियां कलां, सासन और लमलेहड़ा में 23 नवंबर से 26 नवंबर तक सोशल ऑडिट होगा। इनकी ग्राम सभा 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
जिला स्रोत व्यक्ति पुरुषोत्तम ठाकुर ने बताया कि संबंधित पंचायतों में स्थानीय लोगों की भागीदारी से ही सोशल ऑडिट सफल होगा। उन्होंने सभी महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक संगठनों से सोशल ऑडिट प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया गया है।