फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढेड़ा में सर्पदंश से महिला की मौत

Sun, 07 Aug 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बढेड़ा में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बढेड़ा निवासी अनुराधा अपने घर के समीप काम कर रही थी कि तभी अचानक उसे जहरीले सांप ने डस लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे ऊना अस्पताल ले आए, जहां अनुराधा ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जहरीले सांप ने अनुराधा को तीन बार डसा, जिससे जहर की मात्रा शरीर में ज्यादा फैलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले के संदर्भ में जांच कर रही है। गौरतलब है कि जिला ऊना में सर्पदंश के मामलों में वृद्धि हो रही है। बीते दिनों भी सांप के डसने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं, सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि सर्पदंश होने पर पीड़ित व्यक्ति को तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाएं, जिससे उनका उपचार किया जा सके। कभी भी झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें और चिकित्सक की मदद लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें