फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सरकारी स्कूलों के दाखिला अभियान में सुस्ती

Mon, 23 Mar 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नए शैक्षणिक सत्र की दस्तक के साथ जहां निजी स्कूलों ने दाखिला बढ़ाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं सरकारी स्कूलों का अभियान सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। हालात यह हैं कि निजी स्कूलों के प्रतिनिधि घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क साध रहे हैं, लेकिन सरकारी स्कूलों की इस दिशा में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके तहत शिक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अभिभावकों से संपर्क करने, स्कूलों की सुविधाओं की जानकारी देने और बच्चों का दाखिला सुनिश्चित करने को कहा गया था।
इसके बावजूद जमीनी स्तर पर अभियान की रफ्तार धीमी बनी हुई है। कई इलाकों में शिक्षक अभिभावकों तक पहुंच ही नहीं बना पा रहे हैं, जबकि निजी स्कूल आधुनिक सुविधाओं और बेहतर परिणामों का हवाला देकर अभिभावकों को आकर्षित करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के शिक्षक इस सुस्ती के पीछे हालिया परीक्षाओं को कारण बता रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा कार्य के चलते वे अभियान पर पूरा ध्यान नहीं दे सके। हालांकि अब अधिकांश कक्षाओं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद अभियान में तेजी नहीं आ पाई है।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सरकारी स्कूल समय रहते सक्रिय नहीं हुए तो इसका सीधा लाभ निजी स्कूलों को मिलेगा और सरकारी स्कूलों में दाखिलों की संख्या प्रभावित हो सकती है।
दाखिला अभियान को लेकर सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं और इसकी नियमित निगरानी भी की जा रही है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित व्यक्ति या प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोमलाल धीमान, उपनिदेशक, जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें