फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गर्मी से मिली हल्की राहत, पारा 40.4 डिग्री पहुंचा

Fri, 07 Jun 2024 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में बुधवार देर शाम हुई बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की है। बुधवार रात को जिले में आठ एमएम बारिश रिकाॅर्ड हुई है। इससे किसानों ने भी राहत की सांस ली है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही बुधवार का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, बीते दो दिनों में लोगोंं को गर्मी से खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इससे लोगों को राहत महसूस हुई। बुधवार देर शाम हुई बारिश के बाद वीरवार दिन का मौसम साफ रहा है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार ने कहा कि वीरवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं, बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें