फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: छह खिलाड़ी राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहड़ा के छह छात्र खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें अंडर-19 वर्ग में आशीष अत्री, सक्षम और आर्यन, जबकि अंडर-14 वर्ग में शिवांश, मयंक मिन्हास और रुद्राक्ष ठाकुर शामिल हैं। टीम का विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य ओम राज, एसएमसी प्रधान कमलेश कुमारी, एसएमसी सदस्य विजय कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान रविकांत और उपप्रधान बलवंत सिंह ने स्वागत किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता राजीव कुमार को भी बधाई दी गई। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 27 से 29 अक्तूबर 2025 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना (इंदिरा स्टेडियम) में आयोजित होगी। सभी खिलाड़ी 26 अक्तूबर को विद्यालय से ऊना के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें