फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रक्षाबंधन पर बहनों ने जमकर की खरीदारी

विज्ञापन
ऊना में राखी पर्व को लेकर भाई के लिए राखी की खरीदारी करते हुई महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुबारिकपुर/ऊना। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर क्षेत्र के बाजारों में चहल-पहल रही। दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों से बाजार गुलजार नजर आए, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी राखी खरीदने के लिए बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी।रक्षाबंधन से एक दिन पहले शुक्रवार को बाजारों में राखी की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। मिठाइयों और गिफ्ट की दुकानों पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस बार रंग-बिरंगी, टिमटिमाती और नए डिजाइन वाली राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। मुबारिकपुर में राखियां खरीदने पहुंची बहनों दीपिका, रेवा, मिन्नी और पूनम ने बताया कि इस बार राखियों की नई वैरायटी उनकी पहली पसंद बनी है। मिठाइयों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के सुंदर गिफ्ट पैक भी उन्हें खासे पसंद आए। शुक्रवार को क्षेत्र के ग्रामीण कस्बों मुबारिकपुर, नकडोह, कुनेरन आदि में बहनों ने दिल खोलकर खरीदारी की और पर्व की तैयारियों में उत्साह झलकता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें