फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अमृतसर को हराकर सिरसा की टीम बनी वॉलीबाल विजेता

Mon, 24 Nov 2025 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना) । टाहलीवाल के गांव बाथू में बाबा कैलुआ युवा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से स्वर्गीय गुरमेल सिंह राणा (बिल्लू ) और स्वर्गीय लवली राणा की स्मृति में 10वीं ओपन एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, यूपी और हिमाचल प्रदेश सहित करीब 22 टीमों ने हिस्सा लिया। शनिवार को समापन अवसर पर बाथू पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा ने शिरकत की और विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। इससे पहले हुए मुकाबलों में सिरसा की टीम ने हरियाणा, गुर्जर स्पोर्ट्स क्लब (हरियाणा) की टीम ने राजस्थान को हराया। सेमीफाइनल में गुर्जर स्पोर्ट्स क्लब और यूपी की टीम भिड़ीं, जहां यूपी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मुकाबले में सिरसा की टीम ने अमृतसर को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें