फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रंगोली प्रतियोगिता में सिमरन, कनिका सिंह और तमन्ना ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब कालेज में हुई टेलेंट हंट प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में बुधवार को टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला प्रदर्शन और सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित अपनी छिपी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करना रहा। इस प्रतियोगिता में लगभग 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा आवश्यक होती है। उसे सही दिशा देने और संवारने की। इसलिए हर वर्ष महाविद्यालय में टैलेंट हंट की प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाती है। प्रतियोगिता की संचालक डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। सभी संकायों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सोलो सॉन्ग में साहिल शर्मा, अंजली, अभिषेक शर्मा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। सोलो डांस में कल्पना जसवाल, महक, सिमरन प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में सिमरन, कनिका सिंह, तमन्ना प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अभिषेक सिंह, श्रेया और श्रिया वर्मा रहे। ऑन द स्पॉट पेंटिंग में तनवी शर्मा, अकांक्षा, तनीषा चोपड़ा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। भाषण में अंशिका ठाकुर, स्नेहा राणा, कुशाल पंडित प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। क्ले मॉडलिंग में दिव्या सूद और रिषिका दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें