फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सलोह अपरला में स्थापित होगी एक करोड़ की सौर ऊर्जा परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन के लिए समन्वय समिति की बैठक में की चर्चा
विज्ञापन

ग्रामीण जनता को योजना के लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा



संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में वीरवार को जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान एडीसी ने बताया कि जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समन्वय समिति का गठन किया गया था। समिति की ओर से 2000 से अधिक जनसंख्या वाले 32 गांवों का चयन कर जनवरी से जुलाई 2025 के बीच विभिन्न मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इस मूल्यांकन में हरोली विकास खंड की ग्राम पंचायत सलोह अपरला (सेंसस कोड: 018721) को सौर ऊर्जा को अपनाने की संभावनाओं, स्थानीय सहभागिता और नवाचार के आधार पर सर्वश्रेष्ठ पाया गया। एडीसी ने बताया कि सलोह अपरला को छतों पर सर्वाधिक सोलर पैनल और सौर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना के लिए प्राथमिकता दी गई है। यह गांव स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने में अग्रणी रहा है और अब इसे आदर्श मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि सलोह अपरला में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की जाएगी। यह परियोजना न केवल गांव को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध करवाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत, और जनभागीदारी को भी बढ़ावा देगी। कहा कि परियोजना का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को निशुल्क सौर ऊर्जा प्रदान करना, ऊर्जा आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना, और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित किया जाए तथा ग्रामीण जनता को योजना के लाभों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित हों। इस अवसर पर सौर ऊर्जा परियोजना अधिकारी सोहन सिंह सहित जिला समन्वय समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें