फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सिद्ध चलेहड़ पंचायत में सबसे अधिक 96.96 प्रतिशत हुआ मतदान

Wed, 27 May 2026 07:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। प्रथम चरण के तहत अंब ब्लॉक की 19 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान के आंकड़ों में सिद्ध चलेहड़ पंचायत में सबसे अधिक 96.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके साथ ही लडोली में 95.11 प्रतिशत और धुसाड़ा में 92.65 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। धंधड़ी में भी मतदान का स्तर काफी ऊंचा रहा, यहां 87.10 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इसके अलावा स्तोथर में 84.29 प्रतिशत, नैहरी नौरंगा में 83.45 प्रतिशत, प्रंब में 82.68 प्रतिशत और चौआर में 81.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। गोंदपुर बनेहड़ा अपर में 81 प्रतिशत वोट पड़े। क्षेत्र की अन्य पंचायतों में भी मिलाजुला और अच्छा मतदान देखने को मिला। अपर भंजाल में 79.54 प्रतिशत, मैड़ी खास में 79.08 प्रतिशत, लोहारा लोअर में 78.97 प्रतिशत, गोंदपुर बनेहड़ा लोअर में 78.52 प्रतिशत और कैलाश नगर में 78.51 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह रपोह मिसरां में 78 प्रतिशत, सूरी में 77.69 प्रतिशत, अंदौरा लोअर में 76.55 प्रतिशत और कटौहड़ खुर्द में 74.88 प्रतिशत वोट डाले गए। क्षेत्र की भंजाल लोअर पंचायत में मतदान का प्रतिशत 72.94 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें